Video:ब्रेनवॉश कर अमरीश गोस्वामी को बनाया रजा, मांस खिलाकर पढ़वाया कलमा; साइबर ठगी में किया इस्तेमाल – Amrish Goswami Brainwashed Into Becoming Raja Forced To Recite Kalma After Being Fed Meat


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: विकास कुमार

Updated Thu, 20 Nov 2025 10:01 PM IST


बिशारतगंज के वार्ड सात निवासी अमरीश गोस्वामी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव शहबाजपुर में उसने रशीद अहमद के मकान में किराये पर दुकान ली थी। वहां उसकी जान पहचान रशीद के भतीजे समीर से हो गई। समीर व उसके साथियों ने उसका ब्रेनवॉश कर दिया। उसे मस्जिद में ले जाने लगे। उसका धर्म परिवर्तन करा दिया।


Amrish Goswami brainwashed into becoming Raja forced to recite Kalma after being fed meat

पीड़ित अमरीश गोस्वामी
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


बरेली के विशारतगंज निवासी युवक अमरीश गोस्वामी ने मुस्लिम समुदाय के युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने बताया है कि मुस्लिम समुदाय के युवकों ने उसका ब्रेनवॉश कर दिया और मांस खिलाया। मस्जिद में ले जाकर कलमा पढ़वाया। उसका धर्म परिवर्तन कर रजा नाम रख दिया। इसके बाद अमरीश ने उक्त लोगों पर मुंबई में ले जाकर 14 बैंक खाते खुलवाने व इनका इस्तेमाल साइबर ठगी के लिए करने का आरोप लगाया था। इस मामले में अमरीश की गिरफ्तारी हुई थी। जमानत पर छूटने के बाद अब अमरीश ने उक्त युवकों पर धर्म परिवर्तन समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। 

Trending Videos



Source link

Leave a Comment