Wedding Season Begins On November 2 Delhi Markets Expect Business Worth Up To Rs 700 Crore – Amar Ujala Hindi News Live


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार

Updated Sat, 01 Nov 2025 05:41 PM IST

सदर बाजार, करोल बाग, लाजपत नगर, चांदनी चौक, सरोजिनी नगर, गांधी नगर, कमला नगर, लक्ष्मी नगर, और जनपथ जैसे प्रमुख बाजारों में सुबह से ही रौनक देखने को मिल रही है। दुकानदारों के चेहरे पर उत्साह है और ग्राहकों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। 


Wedding season begins on November 2 Delhi markets expect business worth up to Rs 700 crore

2 नवंबर से शादी सीजन की शुरुआत
– फोटो : adobe stock



विस्तार


राजधानी में कल (रविवावर) से शादी का सीजन औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगा। चार महीने के भद्र काल के बाद अब विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्यों का शुभ समय आरंभ हो जाएगा। शादियों के सीजन को देखते व्यापारियों के चहेरे पर खुशी नजर आ रही है। उनका अनुमान है कि इस बार शादी सीजन में 700 करोड़ रुपये तक के कारोबार की उम्मीद की जी सकती है। देवोत्थान एकादशी के दिन भगवान विष्णु के योगनिद्रा से जागने के साथ ही शुभ कार्यों की शुरुआत मानी जाती है। कल दिल्ली की गलियां, कॉलोनियां और गांव बैंड-बाजों और शादी के गीतों से गूंजेंगे।



Source link

Leave a Comment